ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, नवजात समेत चार लोगों की मौत

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार दोपहर एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में चार माह की एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे चुरहट थाना क्षेत्र के बनियाडोल गांव की है।

एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया, ‘‘तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार माह की एक बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।” पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेमवती तिवारी (55), उनकी बेटी सीता मिश्रा (32), उनके भतीजे भोले तिवारी (22) और नवजात मांडवी सिंह के रूप में हुई है। चार घायलों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे रीवा के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों का सीधी के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.