ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 दिन पहले खरीदा था ट्रैक्टर, धान की गहाई करते समय इंजन में हुआ ब्लास्ट, फसल भी जली

शहडोल : शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां धान की गहाई कर थ्रेसर लोड ट्रैक्टर व फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते किसान का थ्रेसर लोड ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया। वहीं आग ने खलिहान में रखी फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया और फसल जलकर स्वाह हो गई।

घटना गांव मलौटी की है। जहां खलिहान में रखे धान की फसल की किसान थ्रेसर मशीन से धान की गहाई कर रहा था। तभी अचानक फसल में आग लग गई। आग ने फसल के साथ साथ थ्रेसर लोड मशीन सहित ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि किसान 10 दिन पहले ही नया ट्रैक्टर लेकर आया था। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.