ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीजीपी पिता की सेवानिवृत्ति पर सलामी परेड का नेतृत्व करेगी डीसीपी बेटी, मप्र पुलिस में ऐसा पहली बार

भोपाल। मप्र के पुलिस के इतिहास में एक भावनात्मक अध्याय जुड़ने जा रहा है। 30 नवंबर को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सेवानिवृत्त होंगे। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड स्थित मोती लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई समारोह के तहत उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

इस सलामी परेड की कमांडर और कोई नहीं उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना होंगी। 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाक्षी भोपाल में ही डीसीपी हैं। पिता के लिए एक गौरव का और बेटी के गर्व का क्षण होगा और मप्र प्रदेश पुलिस में पहली बार यह संयोग बनेगा, जब एक बेटी अपने पिता को विदाई के वक्त सलामी देगी।।

दो साल पहले बने थे डीजीपी

प्रदेश के 30 वे पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 87 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार मार्च 2022 को उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान साइबर को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने कार्रवाई की।

उनका डीजीपी का कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को पूरा होने जा रहा है। डीजीपी की सेवानिवृत्त को लेकर प्रदेश पुलिस की ओर से भव्य विदाई समारोह की तैयारियां की जा रही है। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस का अभ्यास अगले सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसमें भव्य परेड का आयोजन कर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परेड की सलामी दी जाएगी।

ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना

डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।

इनका कहना है

पुलिस महानिदेशक के सेवानिवृत्ति समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए लाल परेड मैदान के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में परेड की रिहर्सल शुरू होगी। इसमें कार्यक्रम की परेड कमांडर डीसीपी सोनाक्षी सक्सेना होंगी।

– हरिनारायणाचारी मिश्रा, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

मेरे लिए यह एक गर्व का पल है कि मैं उस परेड का हिस्सा बनूंगी, जिसमें डीजीपी को उनकी सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वह मेरे पिता भी है। ईश्वर की कृपा है कि यह क्षण मुझे मिल पा रहा है।

– सोनाक्षी सक्सेना, डीसीपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.