ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान से जंग में तीन बंकरों को कर दिया था नेस्तनाबूद , कहानी गाजीपुर के राम उग्रह पांडेय की

देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अमर कीर्ति में चार चांद लगाकर वीरगति को प्राप्त होने वाले रामउग्रह पांडेय को भारत सरकार ने मरणोपरांत सेना के दूसरे सबसे बड़े पदक महावीर चक्र से सम्मानित किया. वीर सपूत का 53 वां शहादत दिवस उनके पैतृक गांव में मनाया गया. इसी जंग में रेवासडा गांव के रहने वाले महावीर चक्र विजेता रामचंद्र मिश्र की भी पुण्यतिथि उनके गांव में मनाई गई.

महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडे का जन्म ऐमाबंशी गांव में एक जुलाई 1942 को हुआ था. सेना में भर्ती होकर भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी सीमा पर 22-23 नवंबर 1971 में अदम्य साहस और वीरता से पाकिस्तान के तीन बंकरों को नेस्तनाबूत कर दिया था. इससे पाकिस्तानी फौज घबरा गई थी. बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की, जिसमें वह शहीद हो गए और अपनी वीरता की अमिट छाप छोड़ गए.

रामउग्रह पाण्डेय, शहादत दिवस

सेना के जवानों के लिए देश उनका परिवार और नागरिक परिजन के समान होते हैं. ऐसे में कुछ दायित्व आमजन का भी बनता है कि शहीदों के परिजनों का ख्याल रखें, जिससे की सैनिकों को और मनोबल मिले. महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय के 53वें शहादत दिवस पर सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट आईपी मौर्य उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. उनके साथ-साथ कार्यक्रम में गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी भी शहीद पार्क पहुंचे और शहीद रामउग्रह पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.