ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी जू  में मादा बाघिन ‘रजनी’ की मौत, ATR में 8 महीने पहले घायल हालत में मिली थी बाघिन

छतीसगढ़ के कानन पेंडारी मिनी जू में एक उम्र दराज जख्मी बाघिन की मौत हो गई। बुधवार की रात मादा बाघ की मौत की खबर कानन से बाहर आई। उसे आठ माह पहले अचानकमार टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर कानन पेंडारी लाया गया था। तब से उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा था। कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में इससे पहले 12 फरवरी को गर्भवती मादा हिप्पो और चार दिन पहले भालू की मौत हो गई थी।

8 जून 2021 को अचानकमार टाइगर रिजर्व के बरमान नाला के पास से मादा बाधिन को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर कानन पेंडारी जू लाया गया था। बाघिन बहुत गंभीर थी। रेस्क्यू के बाद बाघिन की जांच की गई, तब पता चला कि बाघिन खड़ा नहीं हो पा रही थी और बहुत कमजोर थी। मादा बाधिन के बाये कंधे के पास और पूंछ के ऊपरी भाग में बड़ा घाव पाया गया था। मादा बाघिन के शरीर में मिले घाव की वजह आपसी लड़ाई को बताया गया था। मादा बाघिन की उम्र लगभग 13 वर्ष है। एक बाघ की जंगल में औसत आयु 12-14 वर्ष होती है। मादा बाघिन का जन्म 2009 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुआ था और उसने वर्ष 2013 व 2015 में 2 और 3 शावकों को जन्म दिया था। एक दिन पहले बिलासपुर दौरे पर आए वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मीडिया द्वारा वन्य जीवों की लगातार हो रही मौत पर सवाल उठाने पर मंत्रीजी उखड़ गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.