ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिसार में दो क्विंटल गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा । नशीले पदार्थों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के हिसार एसटीएफ  की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रोहतक से हिसार की तरफ से कैंटर को पकड़ा है, जिसमें दो क्विंटल पांच किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की गई। पुलिस से बचने के लिए कैंटर के आगे एक कार एस्कोर्ट के तौर पर चल रही थी। एसटीएफ ने कैंटर और कार दोनों को पकड़ा है, जिसमें तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

हिसार एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक की तरफ से एक कैंटर में नशीले पदार्थ की खेप जा रही है। सूचना मिलने पर प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने रोहतक-हिसार हाईवे पर निगरानी शुरू कर दी। हांसी बार्डर पर पहुंचते ही एसटीएफ ने कैंटर को पकड़ लिया, जिसके आगे चल रही एक कार को भी पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कैंटर के अंदर से नशीले पदार्थ से भरे बोरे मिले। जिसमें करीब दो क्विंटल पांच किलोग्राम गांजा लाया गया था। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक हांसी के सिंघवा राघो निवासी बिजेंद्र, परिचालक प्रवीण और कार चालक घिराय गांव निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ हांसी के बांस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आए थे। जिसे यहां पर महंगे दामों पर बेचना था। एसटीएफ की टीम में एएसआइ तेजबीर सिंह, एएसआइ सुरेश और एएसआइ अनुप आदि शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.