ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कैमरे के सामने ही सैफ अली खान पर गुस्सा करने लगा तैमूर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जैसे-जैसे बड़े होते जा रहे हैं उनकी मस्ती और गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। तैमूर अली खान हाल ही में अपने पापा सैफ पर गुस्सा दिखाते नजर आए। हालांकि तैमूर किस बात पर गुस्सा हो रहा था ये तो कहना मुश्किल है लेकिन हाथ में कॉफी लिए सैफ को अपने लाडले बेटे से बचते हुए देखा जा सकता है। तैमूर अली खान और सैफ अली खान का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

तैमूर अली खान को आया गुस्सा -वीडियो में सैफ अली खान व्हाइट पैंट और पिंक टीशर्ट के साथ फॉर्मल जूते पहने नजर आ रहे हैं और वहीं तैमूर अली खान ने ग्रे टीशर्ट और लोअर पहनी हुई है। तैमूर ने ब्लैक कलर के शूज पहन रखे हैं और वह अपने पापा पर चिल्लाते और उछल कूद करते दिखाई पड़ रहे हैं। गाड़ी के पास बहस करते बाप-बेटे का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

कमेंट बॉक्स में लोगों कह रहे ऐसी बातें -एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ज्यादा लाड प्यार का नतीजा है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- इसको तमीज सिखाओ थोड़ा। वहीं एक लड़की ने सैफ अली खान और तैमूर के इस वीडियो को सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘बच्चा है वो। छोड़ दो उसको। सभी बच्चे करते हैं ऐसी हरकतें। ऐसा करना उसे बुरा या गलत नहीं बनाता है। ये बहुत सामान्य चीज है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.