ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम शिवराज ने भोपाल में महिला समूहों के साथ किया पौधारोपण

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। भोपाल में मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों की कमान महिला अधिकारी संभालेंगी। कारकेट चालक और जनसंपर्क अधिकारी तैनात हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी महिला ही हैं। सीएम शिवराज ने आज महिला दिवस के मौके पर भोपाल में महिला समूहों के साथ पौधारोपरण किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी पार्क, भोपाल से ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’ की पुलिस कर्मियों के वाहनों को फ्लैग आफ किया। उन्होंने कहा, बेटियां सुरक्षित रहें इसके लिए तुरंत कार्रवाई आवश्यक है। आज गर्व के साथ कह रहा हूं सुरक्षा के दायित्व को हमारी बेटियां निभा रही हैं। हमारे प्रधानमंत्री भी महिला सशक्तिकरण के सशक्त पक्षधर रहे। हमने महिला हेल्प डेस्क बनाए। हमने महिला हेल्प डेस्क बनाई। मां, बहनें थाने जाएं तो बिना किसी झिझक के विवरण दे सकें।

कई बार फोन पर सूचना मिले तो पहुंचने मिले तो पहुंचने में देरी नहीं होनी चाहिए। आज मुझे प्रसन्नता है कि सात सौ ऐसे थाने हैं जहां हमने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाए। अभी सौ मिल रही हैं लेकिन हम दो चरणों में 6 सौ और वाहन उपलब्ध कराएंगे, ताकि हमारी पुलिस की बेटियां जल्दी पहुंचकर अपराधियों को सजा दिला सकें। सीएम ने कहा, मां बहन और बेटियों की सुरक्षा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी बेटियां पूरी वीरता के साथ आगे बढ़ रही हैं। सीएम शिवराज ने ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’ की पुलिस कर्मियों के वाहनों को फ्लैग आफ कार्यक्रम में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने आमजन को 2021 से असली हीरो के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। इस पर आधारित लघु फिल्मों का लोकार्पण किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.