ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ममता बनर्जी ने भी माना, भाजपा का कोई विकल्प नहीं, कहा- इसीलिए केंद्र की सत्ता में है

कोलकाता  तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को यह माना कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र पर शासन कर रही है क्योंकि फिलहाल कोई विकल्प नहीं है, यह सुझाव भी दिया कि अन्य राजनीतिक दलों को विकल्प बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा क्योंकि केवल बयान देने से कोई फायदा नहीं होगा।

मंगलवार को ममता बनर्जी ने पार्टियों का नाम लिए बगैर कहा, “तीन राजनीतिक दलों ने पश्चिम बंगाल में देवचा पचमी में कोयला खनन और ताजपुर में गहरे समुद्र बंदरगाह जैसी परियोजनाओं को कैसे रोका जाए, इस पर बैठकें की हैं। वे जानते हैं कि यदि ये परियोजनाएं सफल हो जाती हैं, तो वे अगले 20 वर्षों में सत्ता में नहीं आ पाएंगे। मैं कहूंगी कि उन्होंने जो किया है उसके लिए वे अगले 50 वर्षों में सत्ता में नहीं आ पाएंगे।” ममता बनर्जी ये बातें कोलकाता में पार्टी की सांगठनिक बैठक के दौरान कही। बैठक में उनके अलावा अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी मंच साझा किया।

भाजपा पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने भाजपा का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा, “आप केंद्र में हैं क्योंकि इस समय कोई विकल्प नहीं है। जिस क्षण कोई वैकल्पिक शक्ति सामने आएगी, आप सत्ता में नहीं रहेंगे। वैकल्पिक सत्ता बनाने के लिए राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा। केवल बयान देने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।”

उन्होंने कहा कि अगर आप 2024 में भाजपा को जड़ से उखाड़ना चाहते हैं तो आपको हर घर में एक किला बनाना होगा। ऐसे किलों को उत्तर प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, असम, राजस्थान और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी बनाना होगा। आपको सक्रिय रहना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.