ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला दिवस पर अंकिता लोखंडे को मिला खास तोहफा

आज यानी 8 मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हर कोई अपनी मां, बहन या फिर पत्नी को खास महसूस करवाने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी इस दिन को अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। कई सेलेब्स ने इस मौके पर खास पोस्ट शेयर किया है। तो वहीं, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को आज यानी महिला दिवस के मौके पर अपने पति विक्की जैन से एक प्यारा गिफ्ट मिला है और ये बात खुद विक्की ने अंकिता के साथ सामने आकर फैंस को बताई है।

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता अपने सभी फैंस को महिला दिवस की बधाई देती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि आज मेरे पति आपसे कुछ कहना चाहते हैं। वीडियो में आगे विक्की कहते हैं, ‘हैप्पी वुमेन डे आप सबको। आज मैंने अपनी पत्नी के लिए बहुत सुंदर गिफ्ट सोचा है और मैं चाहता हूं कि हर पति अपनी पत्नी के लिए करें। क्या…’ इसके बाद विक्की अपने हाथ से चुप रहने का इशारा करते हैं और अपने मुंह पर उंगली रख लेते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.