अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के डॉगी ‘क्लियो’ का हुआ निधन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के डॉगी ‘क्लियो’ का निधन हो गया है। दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्लियो की कुछ तस्वीरें साझा कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। अक्षय और ट्विंकल क्लियो के जाने से सदमे में हैं। ट्विंकल लिखती हैं, “12 साल की उम्र में क्लियो की मृत्यु के बाद एक ही समय में दिल भारी और खाली महसूस हो रहा है।” बता दें कि दंपत्ति क्लियो से बहुत प्यार करते थे और कभी-कभी इंस्टाग्राम पर क्लियो की तस्वीरें व वीडियो भी साझा करते थे।वीडियो साझा करते हुए ट्विंकल लिखती हैं, ‘हमारे खूबसूरत क्लियो का निधन हो गया। हमने उसके साथ 12 शानदार साल बिताए थे। मैं नहीं जानती कि एक ही समय में दिल भारी और खाली होना क्या होता है, लेकिन ऐसा ही महसूस हो रहा है।” अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए पहले वीडियो में ट्विंकल क्लियो के भूरे रंग के फर को ब्रश करते हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि दूसरे वीडियो में क्लियो घास पर लुढ़कते हुए और खुदसे खेलते हुए दिखाई दे रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.