ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिसकर्मियों को वैदिक मंत्रों का सहारा!

कुरनूल. आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अल्लागड्डा कस्बे में पुलिसकर्मियों ने अशुभ गतिविधियों को रोकने के लिए शहर के पुलिस थाने में ‘शांति प्रार्थना’ का आयोजन किया। रविवार को थाने के भीतर आयोजित हुए इस पूजापाठ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुजारी को मंत्रों का जाप करते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लगड्डा पुलिस थाने में पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर वैदिक मंत्रो को दोहरा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि इलाके में हाल के दिनों में कुछ ऐसी दुर्घटनाएं और अपराध हुए हैं, जिससे पुलिसकर्मियों के लगा कि थाने के क्षेत्र में लगातार अशुभ घटनाएं हो रही हैं. इसके लिए उन्होंने थाने में एक शांति प्रार्थना कराने का फैसला किया.

अल्लागड्डा कस्बे में हाल ही में नाइट ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को सांप ने काट लिया. पिछले सप्ताह दो लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था और सड़क दुर्घटनाओं के कुछ मामले सामने आए थे. पडकांडला के पास एक व्यक्ति ने कई लोगों पर हमला कर उनको घायल कर दिया. इसके साथ ही थाना क्षेत्र में राजनीतिक रंजिश से जुड़े मामले भी बढ़ते जा रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.