पंजाब में चुनावी नतीजों में मिल रही बड़ी जीत पर मनीष सिसोदिया ने जताई खुशी, दिया यह बयान
चंडीगढ़ : पंजाब में चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी को मिल रही बड़ी जीत को देखते दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदया ने कहा है कि इस जीत के साथ पार्टी प्रमुख केजरीवाल और पार्टी को एक राष्ट्रीय पहचान मिली है। मनीष सिसौदिया ने कहा है कि अब पंजाब में रोजगार, शिक्षा, ईमानदार राजनीति आएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो कहते हैं, वह साकार करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विकास की ओर अग्रसर होगा। लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को मौका दिया है, हम उस पर हम खरा उतरेंगे। लोगों के मनों में आम आदमी पार्टी से जो उम्मीदें हैं, उन पर पार्टी हरसंभव कोशिश करेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.