ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रैक्टर-ट्रॉली में डिलीवरीः कई बार फोन करने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ट्रैक्टर में अस्पताल जाते समय प्रसूता ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

शिवपुरी। गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, लेकिन जिम्मेदारों को लापरवाही के कारण महिलाओं को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. शुक्रवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक गर्भवती को इसी लापरवाही की सजा भुगतनी पड़ी. एंबुलेंस न मिलने पर चलती ट्रेक्टर-ट्रॉली में प्रसूता की डिलीवरी करवानी पड़ी.

मामला बैरसिया गांव का है, जहां सबीना पति फूलसिंह आदिवासी को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने जननी एक्सप्रेस के लिए कई बार फोन लगाए, लेकिन प्रसूता को लेने एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंची। काफी इंतजार के बाद परिजन ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित प्रसव कराने के लिए कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र के लिए निकले. जहां रास्ते में ही प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया. बाद में जच्चा-बच्चा को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

वहीं इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन का कहना है कि कॉलेज अनुविभाग में दो एंबुलेंस हैं जिनमें से एक ग्वालियर गई हुई थी. दूसरी किस कारण से प्रसूता को लेने नहीं पहुंची, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- मैं कभी बीजेपी नहीं छोड़ी, मुझे निकाला गया था: उमा भारती बोलीं- शिवराज जी से मेरी बात हो गई, मेरा पूरा फोकस शराबबंदी पर, अब राजस्थान और छग से कांग्रेस को बाहर करना है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.