ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी अचानक स्वीमिंग पूल में गिरे, हंसी नहीं रोक पाए साथी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। रावलपिंडी में खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कराची पहुंच चुकी हैं। यह मैच 12 मार्च से खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। इसे देखकर उनके साथ खिलाड़ी हंसी नहीं रोक सके।

जब ऑस्ट्रेलियाई टीम कराची में अपने होटल में पहुंची, तो कैरी नाथन लॉयन के साथ बातचीत कर आगे बढ़ रहे थे। वह बात करते-करते स्वीमिंग पूल में गिर गए।  वहां पर मौजूद उनके साथी खिलाड़ी पैट कमिंस, लॉयन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसका वीडियो भी बनाया है और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। हालांकि, कैरी ने स्वीमिंग पूल में गिरने के दौरान एक सूझबूझ वाला काम भी किया। उन्होंने गिरने के बाद सबसे पहले अपना मोबाइल फोन साथी खिलाड़ी की ओर फेंक दिया। स्वीमिंग पूल से बाहर निकलने के बाद कैरी को किसी ने बताया कि यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, तो वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस वीडियो को फैन्स भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रावलपिंडी में पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.