मलिंगा बने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच
मुंबई । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वं सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स का तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने इसके अलावा पैडी अप्टन को भी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। मलिंगा ने श्रीलंका की ओर से तीनों प्रारूपों के 340 मैचों में 546 विकेट लिए हैं।
मलिंगा ने रॉयल्स में जगह मिलने पर कहा, ‘‘आईपीएल में वापसी करना शानदार अहसास है और राजस्थान रॉयल्स में शामिल होना सम्मानजनक है।’’ वहीं आईपीएल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले 38 वर्षीय मलिंगा ने इस टी20 लीग में 122 मैचों में 170 विकेट लिये हैं। वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा रॉयल्स के मुख्य कोच बने रहेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.