ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM गहलोत पहुंचे दिल्ली, CWC की बैठक में होंगे शामिल, CM ने  BJP पर साधा निशाना, बोले- देश में तनाव और हिंसा का माहौल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस कार्य​समिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी के लोग नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। हालात चिंताजनक है।  नॉन इश्यू को इश्यू बनाकर राजनीति की जा रही है। सीएम ने कहा कि अभी हम मजबूत विपक्षी पार्टी है। जल्द सत्ता में वापसी करेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने विचार-विमर्श के लिए CWC की बैठक बुलाई है। CWC की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा।

5 राज्यों की हार पर होगा मंथन

उल्लेखनीय है कि देश के 5 राज्यों कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेसू कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज रविवार को 4 बजे नई दिल्ली में होगी। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा होगी। आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार के सदस्य सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शाम चार बजे यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

यूपी में पार्टी का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से प्रचार नहीं कर रही हैं, प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। साथ ही भाई-बहन की जोड़ी पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में भी प्रमुख भूमिका निभाती है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रचार अभियान के बावजूद, राज्य में कांग्रेस 403 विधानसभा सीटों में से केवल दो पर जीत हासिल कर सकी। यूपी में कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी भी कम होकर 2.33 प्रतिशत हो गई और उसके अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.