आज करेंगी पूरब एम एल सी रीना यादो परच दाखिल
बिहारशरीफ। । बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा होने के साथ हीं प्रत्याशियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गयी है। इसी कडी में एनडीए गठबंधन समर्थित उम्मीदवार रीना यादव के द्वारा नामांकन की तैयारी शुरू कर दी गयी है। रीना यादव द्वारा आगामी 14 मार्च को समाहरणालय परिसर में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया जायेगा। यह जानकारी जदयू जिला महासचिव एवं विधान पार्षद प्रतिनिधि मो एखलाक अहमद ने दी। उन्होने बताया कि सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया जायेगा जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।