इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
मोतीहारी: इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन क्लब की सदस्य पूनम गुप्ता के द्वारा किया गया।
महिलाओं ने सुखी होली खेलने का संकल्प लिया ,एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी ।अवर पर्यावरण संरक्षण की बात कही, होली रंगों का त्योहार है ,जिसमें बच्चों से
लेकर बूढ़े व्यक्ति तक शामिल होकर धूमधाम से इस दिन को सब के साथ मिलकर खुशियों से मनाते हैं ,इसलिए इस त्यौहार को सब खुशियों का त्यौहार भी कहते हैं ।
यह पर्व हर साल बसंत ऋतु के समय फागुन यानी “मार्च “के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता हैं,कई अन्य त्योहारों की तरह होली भी बुरा पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
डीजे की धुन पर थिरकते कदम और रंगों की बरसात रंग-बिरंगे परिधानों में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह में धूम मचाती महिलाएं।
होलिया में उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से————! होली खेले रे नंदलाल आज वृंदावन में———! होली आई रे कन्हाई रंग बरसे चुनर जरा बांसुरी—-। होली गीत पर क्लब की सभी सदस्यों ने जमकर झूमि, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश कर होली के रंगों में सराबोर हो गई। गीत एवं संगीत के साथ नृत्य और गुलाल कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया।
समारोह के दौरान गुलाल उड़ाकर महिलाओं ने होली की शुरुआत की महिलाओं ने एक दूसरे को रंग के बजाय गुलाल लगाकर सूखी होली खेलने का संदेश भी दिया।, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए केमिकल युक्त रंगों के बजाय केवल गुलाल अबीर से ही होली खेलने की अपील की। मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष निशा देव, रंजीता गुप्ता, नूतन बाला, धीरा गुप्ता, आशा सिंह, रजनी कौशल ,लोकिता,राखी साह ,कुमारी अमृता,मीरा सिंह,शीला गुप्ता,कुमकुम शुक्ला, नीलम वर्मा,अंजू वर्मा ,करुणा,राखी कुमारी,मीनू वास्तव,रंम्भा वास्तव,आबिदा शमीम,प्रियंका,मनीषा,सरिता जयसवाल, दीपा गुप्ता,उषा कमल,शीलकुमारी,रुचि रंजन,तृप्ति सिंह,नंदनी सिंह,पल्लवी कुमारी,प्रियंकागुप्ता,सत्या शर्मा,वंदिता,एडिटर चंद्रलता वर्मा ने कहा कि हमे आपसी भाई चारे के साथ इसे मनाना चाहिए,होली के मौके पे एक दूसरे से मिलने का यह अवसर होता हैं।