आग लगने से 20 गरीब परिवारों का घर जलकर राख,प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मधुबनी-मधेपुर प्रखंड के करहारा पंचायत के रुपोली गांव में शनिवार देर रात को अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। इस अगलगी कांड में 20 परिवारों का आशियाना जल जाने के बाद बेघर हो गया है। ऐसे में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। आज रात के करीब 12:45 में लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशामक विभाग को दिया लेकिन अग्निशामक की वाहन लगभग 1 घंटे की विलम्बभ से घटनास्थल पर पहुंचा तब तक बहुत ही ज्यादा देर हो चुकी थी, दमकल कर्मी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 20 गरीब परिवार के घर जलकर उसमें रखा सारा सामान राख हो गए। वही पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में रखे थोड़ी बहुत जेवरात और कपड़े खाने पीने के सामान के साथ साथ चार बकरी तथा एक महीश का बच्चा का दर्दनाक मौत हो गया। जिससे अब पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने की भी मुसीबत खड़ी हो गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही मधेपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी पंकज कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। तथा घटना कि जांच की जांच के बाद उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार के तरफ से हर संभव राहत मुहैया कराई जाएगा। इस अग्निकांड में गांव के जमुना पासवान शंभू पासवान दिनेश पासवान गणेश पासवान सिकंदर पासवान कल्लू पासवान रामविलास पासवान पवन पासवान शीतल पासवान अखिलेश पासवान बिरजू पासवान की घर जलकर खाक हो गया है। वहीं आज सुबह पंचायत के मुखिया के द्वारा पीड़ित परिवारों को चाय नाश्ता एवं बिस्कुट का व्यवस्था तथा छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की गई है।