ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेरेंट रोटरी क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

मोतिहारी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में रोटरेक्ट क्लब ऑफ एमजीसीयूबी और रोटरेक्ट क्लब ऑफ मोतिहारी ई सी द्वारा पेरेंट रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी के सौजन्य से महादान 7.0 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में रोट्रेक्टर शिवम् कुमार और चंदन कुमार ने क्लब की तरफ़ से स्वागत किया , साथ ही साथ रक्तदान से जुड़ी जानकारीयां दी । रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी के अध्यक्ष रोटेरियन विकाश कुमार ने सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया। रोटेरियन ई विभूति नारायण सिंह (पूर्व सचिव इंडीयन रेड क्रॉस सॉसाययटी , मोतिहारी) ने रक्तदान के बारे में जानकारियां साझा करते हुए यूवाओ को प्रेरित किया की आने वाले दिनों में वो रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता कर सके और अपनी भूमिका समाज कल्याण में दे । जोनल रोटरेक्ट सेक्रेटेरी रोटरेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने रक्तदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए सभी युवाओं को आकर्षित किया और कहा ”देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे । मौके पे मौजूद रोटेरियन डॉक्टर अमित कुमार ने सभी रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की मौके पे मौजूद रोटरेक्ट क्लब ऑफ मोतिहारी ई सी के अध्यक्ष रोटरेक्टर रितेश रंजन,रोटरेक्ट क्लब ऑफ एमजीसीयूबी के अध्यक्ष रोटरेक्टर शुभक गुप्ता ने संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन सचिव रोटरेक्टर शुभम अग्रवाल ने किया । उक्त मौक़े पर विकाश कुमार गुप्ता,दीपक कुमार भारती, सुशील गिरी, अशोक कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह , शुभम अग्रवाल, शिवम् कुमार, आदित्य कुमार, श्रेष्ट, प्रियांशु कुमारी, अकाश कुमार, रूही आरा, पूजा कुमरी, कंचन कुमारी ने रक्तदान किया। मौके पर मौजूद रोटेरियन महेश प्रसाद सिन्हा , रोटेरियन संजय जयसवाल(अध्यक्ष मोतिहारी चेम्बर ओफ़ कामर्स) ,रोटेरियन डॉक्टर ओम् प्रकाश, मिनी दिवेदी ,रोटेरियन डॉक्टर रंभा पंडाय, रोटेरियन धर्मेंद्र नारायण , रोटरेक्ट क्लब ओफ़. मोतिहारी ई. सी. के रो. रितेश कुमार , रो रितेश शर्मा , रो. विकाश कुमार रो. दिवाकर दास रोटरेक्ट क्लब ऑफ महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की सचिव रो. अनामिका , रो ऋतुराज , रो. विवेक आदि मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी रोटरेक्टर शुभम गुप्ता ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.