ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आदित्य को बचाने के लिए शादी के मंडप से भागेगी इमली

सुंबुल तौकीर खान के टीवी सीरियल इमली में इस हफ्ते जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। आदित्य को बचाने के लिए इमली अपना सब कुछ दांव पर लगाती हुई नजर आ रही है। इमली के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि उसकी खुशी के लिए वह आर्यन सिंह राठौर  से शादी करने के लिए हामी भी भर देती है। इमली के दर्शक यह उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि कुछ ऐसा चमत्कार हो जाए कि इमली वापस आदित्य के पास आ जाए। अब मेकर्स ने इस सीरियल का धमाकेदार प्रोमो  रिलीज कर दिया है। सामने आए इस प्रोमो में दिखाया गया है कि इमली शादी के मंडप पर तरह-तरह के पैंतरे आजमा रही है ताकि आर्यन के साथ उसकी शादी ना हो पाए।

 इमली ने आर्यन के साथ समझौते वाली शादी पहले ही कर ली है, लेकिन अब वह परिवार के बीच उसके साथ पूरे धूमधाम के साथ सारी रस्में निभाने वाली है। प्रोमो में दिखाया गया है कि इमली कभी मंडप पर बेहोश होने का नाटक कर रही है, तो कभी इस शादी को बीच में ही छोड़ने की प्लानिंग कर रही है। प्रोमो के आखिरी में आर्यन उससे सिर्फ इतना ही कह रहा है कि सातवां फेरा उसकी मर्जी से होगा। इमली आर्यन की यह बात सुनकर दंग रह जाती है क्योंकि आज तक कभी भी किसी ने उसकी मर्जी को जानने की कोशिश ही नहीं की थी। अब देखना होगा कि इमली आर्यन से शादी करेगी या फिर वह सब कुछ छोड़कर आदित्य के पास चली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.