ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महंगाई का झटका, चाय और कॉफी 14 फीसदी तक महंगी हुई

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने ब्रू कॉफी पाउडर के दाम में 3-7 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमत में 3-4 फीसदी तक की तेजी आई है। ब्रू इंस्टैंट कॉफी पाउच की कीमत में 3-6।6 फीसदी की तेजी आई है। ताजमहल चाय की कीमत में 3।7-5।8 फीसदी तक की तेजी आई है। ब्रूक बॉन्ड 3 की कीमत में 1।5 फीसदी से 14 फीसदी तक की तेजी आई है। कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कंपनी की तरफ से कहा गया कि महंगाई का दबाव बढ़ रहा है। इसके बावजूद कंपनी ने कंज्यूमर्स को ध्यान में रखते हुए कीमत में बढ़ोतरी की है।

फरवरी महीने में हिंदुस्तान यूनिलीवर ने दो बार कीमत में बढ़ोतरी की थी। डिटर्जेंट पाउंडर और साबुन के दाम फरवरी में दो बार बढ़ी थी और इसकी कीमत में 9 फीसदी तक का उछाल आया था। हिंदुस्तान यूनिलीवर  ने फरवरी में लाइफबॉय, लक्स और पीयर्स साबुन के अलावा सर्फ एक्सेल मैटिक, कम्फर्ट फैब्रिक कंडीशनर, डव बॉडी वॉश जैसे ब्रांडों की स्टॉक कीपिंग यूनिट्स की कीमतों में और बढ़ोतरी की थी। ब्रोकरेज एडलवाइस सिक्यॉरिटीज ने कहा था एचयूएल के होम और पर्सनल केयर कैटिगरी के दाम में 1-9 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.