ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Post Office 1 अप्रैल से इन खातों पर कैश में ब्याज देना कर देंगे बंद, जानें आपको क्या करना चाहिए

1 अप्रैल 2022 से डाकघर की कुछ योजनाओं से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। इस तारीख से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना मासिक आय योजना और टर्म डिपॉज़िट खातों पर नकद में ब्याज देना बंद कर दिया जाएगा। ब्याज का भुगतान डाकघर बचत खाते में जमा या चेक द्वारा किया जाएगा।

नई दिल्ली। डाक विभाग ने एक परिपत्र में कहा कि डाकघर (Post Office) 1 अप्रैल 2022 से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना और टर्म डिपॉज़िट खातों पर नकद में ब्याज देना बंद कर देंगे। ब्याज केवल खाताधारक के डाकघर बचत खाते या बैंक खाते में ही जमा किया जाएगा। अगर किसी कारण से खाताधारक अपने बचत खाते को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना और टर्म डिपॉज़िट खातों के साथ जोड़ नहीं पा रहे हैं तो बकाया ब्याज का भुगतान केवल डाकघर बचत खाते में जमा या चेक द्वारा किया जाएगा।

डाक विभाग ने कहा कि कुछ वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना और टर्म डिपॉज़िट खाताधारकों ने अपने मासिक/त्रैमासिक/वार्षिक ब्याज के क्रेडिट के लिए अपने बचत खाते (डाकघर बचत खाता या बैंक खाता) को लिंक नहीं किया है। ऐसी स्थिति में इनका देय ब्याज अनपेड रहेगा। परिपत्र में कहा गया कि यह भी देखा गया है कि कई टर्म अकाउंट होल्डर्स टीडी खातों के वार्षिक ब्याज भुगतान के बारे में नहीं जानते हैं।

परिपत्र में कहा गया कि डाकघर बचत बैंक संचालन पर बेहतर नियंत्रण, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने, मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की रोकथाम और धोखाधड़ी से बचने के लिए एक निवारक उपाय के रूप में, सक्षम प्राधिकारी ने नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना और सावधि जमा खातों के ब्याज भुगतान के लिए पोस्ट ऑफिस बचत खाते या बैंक खाते को अनिवार्य रूप से जोड़ने का निर्णय लिया

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना और सावधि जमा खातों के अनड्रॉन इंटरेस्ट पर कोई ब्याज नहीं मिलता है। लेकिन ब्याज, अगर बचत खाते में जमा किया जाता है, तो अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। ऐसे में डाक विभाग ने ब्याज भुगतान के लिए लोगो से अपने बचत खाते (या तो डाकघर बचत खाता या बैंक खाता) को जोड़ने का आग्रह किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.