ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कर्नाटक HC का बड़ा बयान-हिजाब पहनना इस्लाम धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं…पहननी होगी स्कूली यूनिफार्म

हिजाब मामले में सुनवाई पूरी कर चुकी कर्नाटक हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने मंगलवार को इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि स्कूलों-कॉलेजों में जो यूनिफार्म के नियम निर्धारित किए गए हैं छात्रों को उसे मानना होगा। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में अनिवार्य नहीं है। यह धर्म का मामला नहीं है। बता दें कि फैसले से पहले हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कर्नाटक हिजाब विवाद पर फैसले को लेकर कर्नाटक के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। कलबुर्गी में 19 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी। वहीं शिवामोगा में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। फैसले पर किसी भी तरह के जश्न पर भी पाबंदी लगाई गई है। साथ ही विरोध पर भी भीड़ जुटने पर मनाही है।

उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राओं के एक समूह की कक्षाओं में उन्हें हिजाब पहनने देने की मांग से तब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था जब कुछ हिंदू विद्यार्थी भगवा शॉल पहनकर पहुंच गए। यह मुद्दा राज्य के अन्य हिस्सों में फैल गया जबकि सरकार वर्दी संबंधी नियम पर अड़ी रही। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित एवं न्यायमूर्ति जे एम काजी की पूर्ण पीठ उडुपी की लड़कियों की याचिका पर गठित की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.