ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में 75 करोड़ के बिजली बिल होंगे माफ

इंदौर । कोरोना काल के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा का असर इंदौर शहर में करीब एक लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। इन उपभोक्ताओं पर कोरोना काल के बिजली बिलों के करीब 75 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार की घोषणा के बाद बिजली कंपनी को यह रुपया छोड़ना होगा। खास बात ये कि इनमें से 68 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जो पहले ही पुराने बिलों का यह रुपया जमा कर चुके हैं। बिजली कंपनी के खाते में आ चुका यह रुपया भी फिर से उपभोक्ताओं की जेब में जाता दिख रहा है।

कोरोना के पहले लाकडाउन के दौरान के बिजली के बिलों की वसूली सरकार ने रोकी थी। यह अवधि 30 अगस्त 2020 तक की थी। बाद में इस अवधि के बिलों की वसूली के लिए सरकार ने अलग से समाधान योजना की घोषणा की थी। इसमें बिलों पर 25 से 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। वे ही उपभोक्ता इसके दायरे में आए थे जिनके घरेलू कनेक्शन एक किलो वाट के थे। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा के अनुसार समाधान योजना के पात्र बिजली उपभोक्ताओं की संख्या इंदौर शहर में करीब एक लाख 40 हजार है। इनसे बिजली कंपनी को करीब 75 करोड़ रुपये वसूलना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.