2 हजार रुपये तक सस्ते हुए Vivo के तीन प्रीमियम स्मार्टफोन
वीवो का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने तीन बेहतरीन और प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों को कम कर दिया है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने Vivo Y73 (8GB/128GB), Vivo V21e (8GB/128GB), Vivo V21 (8GB/128GB) और Vivo V21 (8GB/256GB) की कीमतों में 2 हजार रुपये तक की कटौती की है। इसके बाद अब आप वीवो V73 को 20,990 रुपये की बजाय 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
कंपनी ने वीवो V21 को 1 हजार रुपये सस्ता किया है। इस प्राइस कट के बाद फोन की कीमत 19,990 रुपये हो गई है। वहीं, V21e भी अब 24,990 रुपये की बजाय 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह कंपनी ने V21 के 128जीबी वाले वेरियंट की कीमत को 29,990 रुपये से घटाकर 27,990 रुपये और 256जीबी वाले वेरियंट को 32,990 रुपये की जगह 30,990 रुपये का कर दिया है। फोन की नई कीमतें अभी ऑफलाइन मार्केट के लिए ही हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.