ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवती के गले में धारदार हथियार से हमला कर युवक ने खुद को किया लहूलुहान

कटनी।   कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी अंतर्गत एक युवक ने युवती पर मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं युवती पर हमले के बाद युवक ने खुद पर भी हमला कर घायल कर लिया। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और लहुलुहान युवक युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस वारदात के कारणों की जांच में जुटी है।

बिलहरी चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार खरखरी नंबर 2 के आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर सीढ़ियों में एक युवक ने एक युवती पर धारदार हथियार से गले में हमला कर खुद के गले में भी हमला कर लहूलुहान हो गया। दोनों खून से लथ-पथ अवस्था में तड़पते हुए पड़े हुए थे जिसकी सूचना मिलते ही लड़की के स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। घायल युवक व युवती के गले में धारदार हथियार से किए गए वार के निशान हैं।

युवती के होश में आने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। जिसमें युवती सविता यादव 20 वर्ष ने बताया कि वह आंगनबाड़ी से खाना देकर घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक प्रताप यादव 23 वर्ष आया और अचानक उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह मूर्छित हो जमीन में गिर गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर युवती के गिरते ही प्रताप यदाव ने खुद के गले मे भी वहीं धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिलहरी पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.