ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिलिए साउथ अफ्रीका के ‘छेदी सिंह’

2010 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में सलमान खान  चुलबुल पांडेय के किरदार में नजर आए थे, जो कि एक पुलिसवाला था। वहीं, फिल्म में सोनू सूद ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसका नाम था छेदी सिंह। इसी से संबंधित एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सूद भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि सोनू सूद ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। यह काफी मजेदार वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

इस फिल्म में कई ऐसे सीन और डायलॉग थे, जो काफी फेमस हुए थे। आज भी बहुत से लोग उन डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं। सोनू सूद के इस मजेदार वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी शख्स कुर्सी पर सोया हुआ होता है, तभी वहां सोनू सूद आते हैं और उससे अंग्रेजी में कहते हैं, ‘भाई जी… क्या आप अपनी टांगें मोड़ सकते हैं । इसपर वह विदेशी शख्स हिंदी में जवाब देते हुए कहता है कि ‘कानून के हाथ और सोनू सूद की लात दोनों बहुत लंबी हैं। भैया…भैया जी स्माइल’। इसके बाद सोनू सूद दबंग का फेमस डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, ‘हम तुममें इतने छेद करेंगे कि कन्फ्यूज हो जाओगे कि सांस कहां से लें और…।’ इसके बाद का डायलॉग वह विदेशी शख्स पूरा करता है। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मिलिए साउथ अफ्रीका के ‘छेदी सिंह’ से’। महज 26 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 49 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.