शहर में गर्मी ने किया बेहाल
लुधियाना। शहर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। मार्च के तीसरे सप्ताह में तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। सोमवार सुबह आठ ही पारा 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों को पंखे तक चलाने पड़े। वहीं शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 201 के स्तर पर रहा। जैसे जैसे गर्मी बढ़ने लगी है, वैसे वैसे हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है।
इंडिया मेट्रोलाजिकल सेंटर चंडीगढ़ की मानें तो आज और कल मौसम साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को परेशान करेगी। 15 मार्च को भी मौसम के तेवर तल्ख होंगे। 16 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि अभी बारिश के आसार नही है। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.