ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नोएडा के GIP मॉल में शो के दौरान हंगामा

नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के द ग्रेट इंडियन पैलेस मॉल में मंगलवार रात ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर बहुत हंगामा हुआ. नोएडा GIP मॉल (Noida GIP Mall) के सिनेमाघर में बीच चल रहा ‘द कश्मीर फाइल्स’ का शो अचानक से रुक गया. फ़िल्म देखने वाले दर्शकों ने इसको लेकर हंगामा किया और फ़िल्म को साजिशन रोकने की बात कही. इस दौरान थिएटर से मूवी देखने पहुंचे दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. पुलिस ने लोगों को शांत कराया और दोबारा से व्यवस्था को दुरुस्त किया.

बता दें मंगलवार रात को GIP मॉल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी का शो बीच मे बंद होने से नाराज़ दर्शकों ने जमकर हंगामा काटा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को शांत कराया. हिन्दू संगठनों का आरोप है कि मैनेजर एजाज अहमद ने जानबूझकर शो को बंद किया. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच की और पाया कि कंपाउंड के एयर कंडीशन में खराबी की वजह से बीच मे फ़िल्म को रोका गया था. हालांकि पुलिस की सूझबूझ से मामले को जल्द शांत करा कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि AC में खराबी होने के बाद रिपेयर करने में जो टाइम लगा उतनी देर तक मूवी रोकी गई थी. इस फिल्म को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है. ऐसे में बीच में फिल्म के बीच में अचानक से बंद हो जाने की वजह से लोग निराश हुए. मौके पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद थे. पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया. बाकि कोई  विशेष जानकारी अगर दी जाएगी तो उसकी भी गहराई से जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.