ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिवराज मंत्रिमंडल द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने जाएगा, कमलनाथ को कांग्रेस विधायकों के साथ आमंत्रण

भोपाल : कश्मीरी पंडितों के साथ वहां हुई ज्यादतियों को लेकर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को अब मध्य प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल ने एकसाथ देखने का फैसला किया है। सरकार ने पिछले सप्ताह  इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया था और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को इस फिल्म को पूरे समर्थकों के साथ देखने का ऐलान किया था।

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया था जबकि कांग्रेस पार्टी इस फिल्म का विरोध कर रही है। टैक्स फ्री घोषित करने के बाद अब सरकार ने अपने सभी मंत्रियों को एकसाथ दिखाने का फैसला किया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस तरह का बयान दिया है। उन्होंने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सभी मंत्रियों के इस फिल्म देखने की जानकारी दी। मिश्रा ने कहा कि वे वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर साल जाते हैं और जब वे वहां जाएंगे तो कश्मीरियों के साथ इस फिल्म को देखेंगे।

कांग्रेस को आमंत्रण

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए कांग्रेस विधायकों को भी आमंत्रित किया है। उन्होंने कमलनाथ को कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ फिल्म देखने का आमंत्रण दिया है। वहीं, भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी अपने समर्थकों के साथ फिल्म देखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे हाउस फुल करके फिल्म देखेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.