ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बंदी की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम

ग्वालियर के केन्द्रीय जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की बीते मंगलवार की सुबह मौत हो गई। उसके सीने में दर्द उठा, तो जेल प्रबंधन ने उसे जयारोग्य अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट करने और हत्या करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। आक्रोशित परिजनों ने पीएम के बाद शव को चैराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक के मुताबिक विचाराधीन बंदी देवेन्द्र जाटव 17 फरवरी को इस जेल में आया था। उस पर हत्या के प्रयास जैसा गंभीर आरोप था। जेल अधीक्षक के मुताबिक संभवतः हार्ट अटैक से बंदी की मौत हुई है। अस्पताल ने भी मौत का कारण हाईपर टेंशन बताया है। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने केन्द्रीय जेल अधीक्षक, ग्वालियर से एक माह में जवाब मांगा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.