ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन आतंकियों को ढेर किया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के नौगाम में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे पहले कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि नौगाम में जिन आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, वे लश्कर से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट के आतंकी हैं। ये खानमोह में सरपंच की हत्या में शामिल थे। सुरक्षाबलों को नौगाम में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।
इससे पहले बुधवार को श्रीनगर के खानमोह में आतंकियों ने सरपंच समीर भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। अब कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सरपंच की हत्या में शामिल आतंकियों को ढेर कर दिया। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन्स तेज कर दिए हैं। इससे पहले शुक्रवार-शनिवार रात सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ऑपरेशन चलाया था। सैन्य कार्रवाई में पुलवाला में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए थे। जबकि गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर का एक-एक आतंकी ढेर कर दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.