तेल गोदाम में लगी भीषण आग, 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुझाने में जुटी, लाखों रुपए का नुकसान
सागर। एमपी के सागर जिले में तेल गोदाम में भीषण आग लग गई है। सागर के तिलकगंज चौराहे के पास बने तेल गोदाम में दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।
समाचार लिखे जाने तक डेढ़ घंटे से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सकात है। रहवासी क्षेत्र होने के कारण खतरा बढ़ गया है। आग के कारण उठे काले धुएं से आसमान ढ़क गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.