ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोपाल ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट दो बाइक पर चार की संख्या मे अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

मधुबनी-बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ में स्थित गोपाल ज्वेलर्स में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। गोपाल ज्वेलर्स के मालिक हरि गोपाल साह ने बताया कि वें चाय पीने चले गए थे। दुकान खुला था और तिजोरी बंद था। इसी बीच दो बाइक पर चार की संख्या में हथियार से लैश अपराधी पहुंच गए। दो अपराधी अंदर प्रवेश कर गया। वहीं दो बगल के दुकान में तीन चार लोगों को बंदूक का भय दिखाकर बंधक बनाये हुआ था। अंदर प्रवेश किए अपराधी ने बंदूक की नोक पर स्टाफ को रख दुकान में रखे हुए चार झोला, जिसमें चांदी थे, लेकर कमतौल की ओर भाग निकला। स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि दुकान में चार झोला में करीब पांच किलो चांदी था। इधर, घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई, जहां पुनि सह थानाध्यक्ष सीता राम प्रसाद, एडिशनल इंचार्ज मृत्युंजय कुमार कमतौल थानाध्यक्ष को सूचित कर नाकेबंदी करने की बात कही। पुनि सह थानाध्यक्ष ने बताया कि बसैठ से घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थाना को अर्ल्ट कर दिया गया था। कमतौल थाना द्वारा बीसबिघिया के पास मुख्य सड़क पर वाहन और खटिया रखकर नाकेबंदी कर दी गई, जहां काले रंग की पल्सर बाइक खटिया में जा टकरायी। जब तक पुलिस अपराधी को पकड़ पाती, तबतक अपराधी बीसबिघिया बगीचे के रास्ते भाग निकलें। थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि एक काले रंग की पलसर बाइक और एक चांदी से भरा हुआ झोला बरामद किया गया है। अनुसंधान और कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.