ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम ने स्कूली बच्चों को बिहार दिवस समारोह में भाग लेने हेतु किया रवाना

मधुबनी-अमित कुमार जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा बिहार दिवस 2022 के अवसर पर पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जिले के स्कूली बच्चों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बताते चलें कि जिला स्तरीय इस दल में बालक संवर्ग से कुल 15 एवं बालिका संवर्ग से कुल 15 बच्चों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है।
ये बच्चे क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सुगम संगीत प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं स्मार्ट क्लास से संबंधित गतिविधियों में शामिल होंगे।
इस अवसर पर प्रतिभागी स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में तनाव मुक्त होकर भाग लें। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रतियोगिता में शामिल होने से हमारी प्रतिभा और निखरती है। जिले को अपने दल से उम्मीदें हैं। सभी प्रतिभागी पूरी तन्मयता से अपनी अपनी विधा में भाग लें।
दल के साथ श्रीमती मीनाक्षी कुमारी तथा श्री शिव नारायण मिश्र शिक्षक मंडल के रूप में साथ में हैं।
मौके पर विशाल राज, उप विकास आयुक्त,सुरेन्द्र राय, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा,नसीम अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी,सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.