ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्वालियर के पास स्थित सिरोल पहाड़ी पर बनेगा भव्य अटल स्मारक

 ग्वालियर । कलेक्ट्रेट के पास स्थित सिरोल पहाड़ी पर ही भव्य अटल स्मारक बनाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए जाने वाले इस स्मारक के लिए अंतिम तौर पर सिरोल पहाड़ी का ही चयन हुआ है। अटल स्मारक का संचालन स्वराज संस्थान ट्रस्ट की ओर से होगा जिसके लिए स्वराज संस्थान संचालनालय से ग्वालियर जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इसमें अटल स्मारक के लिए सिरोल पहाड़ी की 14 हेक्टेयर जमीन के सर्वे नंबर, नजरी नक्शा और एनओसी मांगी गई हैं। अब प्रशासन यह पूरी जानकारी मय एनओसी संस्कृति विभाग को भेज रहा है। इसके बाद संस्थान लोक परिसंपत्ति पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करेगा। अटल स्मारक के स्थल चयन को लेकर अब सभी अटकलें दूर हो चुकी हैं।

ज्ञात रहे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान सबसे पहले ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की याद में भव्य अटल स्मारक बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यक्रम के दौरान इसका जिक्र किया। कैबिनेट में अटल स्मारक के संचालन के लिए ट्रस्ट के गठन को मंजूरी दी गई। संस्कृति विभाग मप्र के अंतर्गत स्वराज संस्थान संचालनालय की ओर से अटल स्मारक का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अटल स्मारक की घोषणा हाेने के बाद संस्कृति विभाग की टीम ने आठ स्थान ग्वालियर में देखे थे जिनमें से सिरोल पहाड़ी,रमौआ डैम के पास वाली जमीन को प्राथमिकता पर रखा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.