ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेल की एजेंसी में खाद्य विभाग का छापा, एक लाइसेंस से तीन नंबरों की हो रही थी पैकिंग, लाइसेंस निलंबित और एजेंसी सील

 सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में खाद्य विभाग ने खाने वाले तेल की एजेंसी में छापा मारा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बंडा की निशंक एजेंसी में छापामार कार्रवाई की है, जहां से बड़ी मात्रा में खाद्य तेल को जब्त कर एजेंसी को सील कर दिया गया है.

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि एजेंसी में एक लाइसेंस नंबर लेकर तीन नंबरों से पैकिंग की जा रही थी. उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. प्रतिष्ठान को सील कर क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है. बंडा के झंडा चौक पर निशंक एजेंसी है.

अमरीश दुबे ने बताया कि बंडा क्षेत्र में कुछ एजेंसियां ऐसी हैं, जिनके पास अधिकृत वैधानिक रूप से लाइसेंस नहीं है. तेल के टैंकर मंगाकर तेल की पैकिंग कर रहे हैं. मौके पर जाकर बंडा में निशंक एजेंसी की जांच की गई, जहां उनके द्वारा एक लाइसेंस नंबर लिया गया था.

जबकि उनके पास तीन अलग-अलग नंबरों के लेवल पाए गए. यहां अलग-अलग पाउच, बॉटल और टीन पर लगाकर तेल की पैकिंग कर विक्रय किया जा रहा था. वैधानिक रूप से उक्त कार्य सही न पाए जाने से एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.