ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मार्च आखिर तक हो सकता है भारत-आस्ट्रेलिया मिनी ट्रेड डील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन के बीच सोमवार को वर्चुअल समिट के बाद दोनों देशों के बीच इस माह के आखिर तक मिनी ट्रेड डील की संभावना जाहिर की जा रही है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के मुताबिक आस्ट्रेलिया के साथ मिनी ट्रेड डील को लेकर काफी मुद्दों पर आपसी सहमति बन चुकी है। दोनों देशों के बीच कंप्रेहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट  को लेकर बातचीत का कई दौर पूरा हो चुका है, लेकिन सीपा होने से पहले दोनों देश मिनी समझौता करना चाहते हैं।

आस्ट्रेलिया के साथ इस ट्रेड डील से भारतीय फार्मा निर्यात को काफी फायदा मिल सकता है। पिछले महीने भारतीय फार्मा निर्यातकों का एक दल आस्ट्रेलिया भी गया था जहां भारतीय फार्मा के लिए आस्ट्रेलिया बाजार में अधिक पहुंच देने के उपायों पर चर्चा की गई। फार्मा निर्यातकों ने बताया कि आस्ट्रेलिया का फार्मा बाजार 12 अरब डॉलर का है और इनमें जेनेरिक दवा की हिस्सेदारी सिर्फ 13 फीसद है। इस वजह से आस्ट्रेलिया में दवा की कीमत काफी अधिक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.