ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोवा के सीएम के रूप में दूसरी बार कार्यकाल संभालेंगे प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में प्रमोद सावंत के नाम पर फैसला ले लिया गया है। गोवा  के मनोनीत सीएम ने कहा कि मैं पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अगले पांच सालों तक गोवा के सीएम के रूप में काम करने का मौका दिया। मुझे खुशी है कि गोवा के लोगों ने मुझे स्वीकार किया है। मैं राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जीरो करप्शन के लिए काम करेंगे। हम जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे।

गोवा के मुख्यमंत्री के नाम का एलान करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विश्वजीत राणे ने विधायक दल के नेता के रूप में प्रमोद सावंत के नाम का प्रस्ताव रखा था। सभी ने सर्वसम्मति से सावंत को नेता चुना है। वह अगले 5 वर्षों के लिए विधायक दल के नेता होंगे। गोवा के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए आज शाम पणजी में भाजपा की एक अहम बैठक के बाद यह घोषणा की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.