Petrol-Diesel Latest Price: मप्र में बढ़े पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम, आज से नई दरें लागू, जानिए कितने रुपये प्रति लीटर हुआ ?
भोपाल। देश में आम आदमी को महंगाई का डबल झटका लगा है. पांच राज्यों के चुनावों के बाद 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है. देश के सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं. इतना ही नहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ है.
पेट्रोल और डीज़ल के दामों में 80 पैसे बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश में आज (मंगलवार) यानी 22 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल के दामों में 80 पैसे बढ़ोतरी की गई है. भोपाल में एक लीटर डीजल की क़ीमत अब 90.87 रुपये और पेट्रोल की क़ीमत 107.23 रुपये पहुंच गई है. पेट्रोल और डीज़ल के दाम 137 दिन बाद बढ़ाए गए हैं. आज सुबह से ही नई क़ीमतें लागू हो गईं हैं.
50 रुपये बढ़ाए गए रसोई गैस के दाम
जनता को महंगाई का डबल झटका लगा है. पेट्रोल डीज़ल के साथ ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं. 50 रुपये रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए. भोपाल में अब 956 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. 26 अक्तूबर 2021 के बाद गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.
चुनाव के बाद कीमतों में हुआ इजाफा
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे समय में बढ़ाए गए हैं, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है. रूस-यूक्रेन तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई थी, उस समय विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.