ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक कॉफी से बदली एक्ट्रेस कंगना रनोट की किस्मत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट फिल्मों में अपनी खास और अलग एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। कंगना रनोट का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई हिमाचल से की थी। साइंस से पढ़ाई करने की वजह से कंगना रनोट के माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन अभिनेत्री ने एक्टिंग करने की ठान रखी थी।

यही वजह थी जो कंगना रनोट ने महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन वह 12वी क्लास में ही फेल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने माता-पिता से झगड़ा किया और वह दिल्ली आ गईं। कंगना 16 साल की उम्र में दिल्ली पहुंचीं और फिर मॉडल बनीं।

एक्टिंग की शुरुआत कंगना रनोट ने थिएटर से की थी। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर के लिए एक्टिंग की। स्ट्रगल के दौर में कंगना रनोट को कई बार सिर्फ ब्रेड या रोटी और अचार खाकर ही दिन गुजारने पड़े थे, क्योंकि उन्हें अपने पिता से आर्थिक सहायता नहीं मिली थी। उनके पिता नहीं चाहते थे कि कंगना फिल्मों में काम करें। इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। साल 2007 में कंगना की तीसरी फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ आई। इस फिल्म के बाद कंगना के घरवालों ने उनसे दोबारा बात करना शुरू किया।

कंगना रनोट को बॉलीवुड में पहला ब्रेक साल 2006 में आई इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर से मिला था। फिल्म के निर्देशक अनुराग बासु ने कंगना रनोट को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका दिया था। अनुराग बसु ने कंगना को सितंबर 2005 में एक कैफे में कॉफी पीते हुए देखा था। वह उनसे बहुत प्रभावित हुए, और उन्होंने आखिरकार उन्हें अपनी फिल्म गैंगस्टर में मुख्य भूमिका के लिए साइन कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.