ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सना खान ने बुर्ज खलीफा में पी 24K गोल्ड वाली चाय

बिग बॉस फेम सना खान ने बुर्ज खलीफा में 24K सोने वाली चाय पीकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शादी के बाद से ही सना खान अपनी लैविश लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियां बटोरती रही हैं। एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद सना खान ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस सैय्यद  से निकाह कर लिया था। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सना खान को लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया था। खैर इन दिनों एक्ट्रेस अपनी जिंदगी को जमकर एन्जॉय कर रही हैं और इसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी दिखाती रहती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में सना खान ने 24K सोने वाली चाय की झलक दिखाई है. लेकिन चाय से ज्यादा चर्चा उनके हिजाब को लेकर हो रही है।

 सना खान ने बुर्ज खलीफा में क्लिक कई गई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक तस्वीर में वह 24K गोल्ड प्लेटेड चाय का लुत्फ उठा रही हैं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने चाय के कप का क्लोज अप शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए सना खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘अपनी जिंदगी की तुलना उनसे मत करिए दो हराम का लुत्फ उठाते हैं। इस दुनिया में वह आपको सक्सेसफुल दिखेंगे लेकिन अल्लाह के सामने ऐसा नहीं होगा…और बस यही चीज मैटर करती है।’ इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग चाय पर कम बल्कि उनके हिजाब को लेकर ज्यादा चर्चा कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर आ रहे कॉमेंट्स में हिजाब का जिक्र कई बार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.