ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान मध्य प्रदेश कैडर के IAS नियाज खान को द कश्मीर फाइल्स पर प्रतिक्रियाएं देने पर सरकार नोटिस देगी

भोपाल   द कश्मीर फाइल्स पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज खान को मध्य प्रदेश सरकार कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नियाज खान मर्यादाएं लांघ रहे हैं। खान मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं।

द कश्मीर फाइल्स को लेकर मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान कई दिनों से बयान दे रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म को लेकर दी गई टिप्पणी में मुसलमानों को कीड़े की प्रतिक्रिया दी थी और इसके बाद फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को फिल्म की आय को कश्मीरी पंडितों के बच्चों व कश्मीर के विकास पर खर्च करने की अपील की थी। अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि नियाज खान ने मर्यादाएं लांघी हैं। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेगी।

मंत्री सारंग व विधायक रामेश्वर भी उठा चुके हैं मांग

नियाज खान की प्रतिक्रियाओं को लेकर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। सारंग ने कहा था कि वे लाइम लाइट में आने के लिए टिप्पणियां दे रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन्हें नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरने की चुनौती दे दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.