ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परवलपुर के अलावा गांव में हुए हत्या के विरोध में आज मुख्यमंत्री का पुतला स्थानीय अस्पताल चौराहे पर जलाया गया।

बिहार शरीफ। आज बुधवार को शहर के अस्पताल चौराहा पर समतावादी दल के कार्यकर्ताओं ने परवलपुर के अलावाँ गांव में हुए नरसंहार के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन एवं नारेबाजी किया
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के तथाकथित सुशासन के सरकार में आए दिन हत्या व बलात्कार की घटनाएं घट रही है , जिसका ताजा उदाहरण है परवलपुर के अलावाँ गांव में सामंतवादियों द्वारा पिछड़ी जाति के महिलाओं के साथ छेड़खानी करना एवं विरोध करने पर उनके टोला में जाकर निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोली चलाकर दो महिलाओं की हत्या एवं एक बुजुर्ग व्यक्ति को घायल कर देना।आगे दिलीप कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के गृह जिला में इस प्रकार के नरसंहार होने के बावजूद पुलिस प्रशासन अभी तक मुख्य आरोपी दिवेश कुमार शर्मा, नागेंद्र शर्मा एवं दिवेश कुमार को गिरफ्तार नहीं कर पाया है। गिरफ्तारी में देरी से यह शंका व्यक्त होता है कि परवलपुर थाना प्रभारी एवं नालंदा पुलिस अधीक्षक कहीं सामंतवादी विचारधारा से ग्रसित तो नहीं हैं और अगर ऐसा है तो पुलिस प्रशासन कान खोल कर सुन ले जब तक सारे आरोपी को गिरफ्तार कर सजा नहीं दे दिया जाता तब तक हमलोग धरना प्रदर्शन के माध्यम से यह आंदोलन जारी रखेंगें।
आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में ऋषिराज कुमार, अमोद कुमार, सुबोध पंडित, सुरेश कुमार दास, उमेश राउत, अमन पटेल, सुशीला देवी, मंती देवी, रमेश चंदवंशी, आजाद कुमार, मोहम्मद चांद आलम, रामदेव चौधरी, अमर कुमार, अखिलेश कुमार, सोनू कुमार, अविनाश कुमार वर्मा, सोहित कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.