ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आनंद सुब्रमण्यम की जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर चित्रा रामकृष्ण  के पूर्व सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. बता दें कि CBI ने एनएसई को-लोकेशन घोटाले में पिछले महीने आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई से गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में आनंद पर आरोप है कि वह चित्रा रामकृष्ण को कंट्रोल कर रहा था. वहीं दूसरी ओर,  चित्रा रामकृष्ण पर भी कई गंभीर आरोप हैं. चित्रा पर आरोप है कि वे आनंद को स्टॉक एक्सचेंज की बेहद महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां देती थीं.

सीबीआई ने इस पूरे मामले में चित्रा रामकृष्ण को भी नहीं बख्शा और 6 मार्च को उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया था. चित्रा को आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में अनियमितता बरतने और कथित हिमालय के योगी को संवेदनशील जानकारी देने और उसके इशारों पर काम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.