ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डिस्कंटिन्यू हुआ Xiaomi का 108MP कैमरा वाला प्रीमियम फोन

शाओमी ने अपने पॉप्युलर स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10S को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Mi 11 के एक विकल्प के तौर पर लॉन्च किया था और यह यूजर्स को भी काफी पसंद भी आ रहा था। फोन में कंपनी कम कीमत में प्रीमियम फीचर ऑफर करती थी। इसे कंपनी ने पिछले साल केवल चीन में ही लॉन्च किया था।

यह ऑफलाइन मार्केट में स्टॉक रहने तक सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी का यह फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स से लैस था। फोन को कंपनी ने चीन के बाहर लॉन्च नहीं किया था और इस कारण ग्लोबल यूजर इस शानदार डिवाइस को यूज नहीं कर पाए।

फीचर और स्पेसिफिकेशन :  शाओमी के इस फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+  AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी के इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।

हार्मन कार्डन के ड्यूल स्पीकर सिस्टम से लैस इस फोन में 4780mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33 वॉट की वायर्ड और 10 वॉट की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की शुरुआती कीमत चीन में 3299 युआन (करीब 39,500 रुपये) है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.