ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रुचि सोया को कर्ज फ्री करेंगे रामदेव

योगगुरु रामदेव के पतंजलि समूह की कंपनी रुचि सोया ने अपना फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के पहले दिन दोपहर 1 बजे तक, इश्यू को 8 प्रतिशत के करीब सब्सक्राइब किया गया था। इनमें कुल आवेदन 4,89,46,260 के मुकाबले 36,90,183 शेयरों के लिए आए थे। इस एफपीओ के जरिए कंपनी 4,300 करोड़ जुटाएगी।

 एफपीओ लॉन्च के दौरान योगगुरु रामदेव ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव है। हालांकि, इसके बावजूद, रुचि सोया ने अपना एफपीओ लॉन्च करने का फैसला किया है क्योंकि लोगों को कंपनी में विश्वास है। रामदेव के मुताबिक एफसीओ के जरिए कंपनी कर्ज मुक्त होने की योजना पर काम कर रही है। आपको बता दें कि  एंकर निवेशकों से पहले ही 1,290 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा चुके हैं और कंपनी को लगता है कि एफपीओ को बड़ी सफलता मिलेगी।

28 मार्च को बंद हो रहे एफपीओ का प्राइस बैंड 615-650 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इस पर रामदेव ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न देना चाहती है, यही वजह है कि प्राइस बैंड को कम रखा गया है। रामदेव ने कहा, “हमने दिवाला कार्यवाही के माध्यम से रुचि सोया का अधिग्रहण करने के बाद उसे बदल दिया है। पिछले प्रबंधन ने गलतियां कीं और कंपनी दिवालिया हो गई थी। हम कंपनी को पारदर्शिता, जवाबदेही और कॉरपोरेट गवर्नेंस के साथ चला रहे हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.