ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मधुबनी निवासी डॉ.विनय कारक ‘फक्र-ए-हिन्द’ सम्मान से सम्मानित

डॉक्टर के साथ-साथ लेखक की भी प्रतिभा संपन्न होने की गई तारीफ

डॉक्टर विनय कारक बिहार के प्रख्यात न्यूरो फिजिशियन,बीसी राय राष्ट्रीय सम्मान से भी हो चुके सम्मानित

मधुबनी-नई दिल्ली स्थित इंडियन हेरिटेज एंड हेल्थ केयर सेन्टर ‘मेरी यादें” पुस्तक अंग्रेजी अनुवाद का लोकार्पण मुख्य अतिथि जस्टिस शिव कीर्ति सिंह,विशिष्ट अतिथि जस्टिस एस अली रजा रिजवी,बदरुद्दीन खान(आईएएस),आईपीएस अजय चौधरी,प्रोफेसर मीनू बख्शी,जस्टिस शैयबुल हसनैन शास्त्री तथा प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स जनाब शैयद नासिर अली के हाथों किया गया!मंच का संचालन प्रोफेसर अब्बास रजा नय्यर लखनऊ ने किया!यह पुस्तक प्रोफेसर(डॉक्टर)विनय कारक ने लिखी है!इस अवसर पर डॉक्टर कारक को ‘फक्र-ए-हिन्द’ सम्मान से भी सम्मानित किया गया है!विदित हो की यह सम्मान पूर्व में डॉक्टर नरेश त्रेहन,डॉक्टर खलीलुलाह तथा डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को भी मिल चुका है!मुख्य अतिथि ने कहा की डॉक्टर कारक की यह पुस्तक काफी रोचक है!उनकी लेखन शैली भी उत्कृष्ट है!उनमें डॉक्टर के साथ-साथ लेखक की भी प्रतिभा संपन्न होने की भी तारीफ की गई!विदित हो की डॉक्टर विनय कारक बिहार के प्रख्यात न्यूरो फिजिशियन है!वें मूलतः मधुबनी नगर चूड़ी बाजार के निवासी है!उन्होंने एमडी,पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद विदेशों में भी अध्ययन किया है!इस दरम्यान एडिनबर्ग,ग्लासगो,आयरलैंड और लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन से एफआरसीपी की उपाधि प्राप्त की एवं यूएसए के तीन कॉलेज एकेडमी के एसोसिएशन से फेलोशिप प्राप्त किया!उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये डॉक्टर बीसी राय राष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है!इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर भी अनेकों उपाधि से नवाजा गया है!डॉक्टर विनय कारक के सम्मानित होने की खबर सुनते ही परिजनों व जिले के लोगो में हर्ष व्याप्त है!उन्हें लोगो द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.